धुरंधर में विलेन का रोल निभाने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल ने 53 साल की उम्र में सगाई कर ली है। बीते कुछ समय से अर्जुन, गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस (Gabriella Demetriades) के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब जल्द ही अर्जुन रामपाल भी दूल्हा बनने वाले हैं। विरल भयानी ने इसकी जानकारी दी है और इसकी एक तस्वीर शेयर की है। धुरंधर फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल बीते दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं और खूब तारीफें भी मिल रही हैं। अब अर्जुन जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं।
53 साल की उम्र में दूल्हा बनेगा धुरंधर का ये विलेन, विदेशी गर्लफ्रेंड संग की सगाई
