आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला का आयोजन

निखिल वखारिया।

गरियाबंद/रायपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन साय, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला उपाध्यक्ष पदु लोचन जगत और अमित वखारिया सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार केवल कर व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की पहल नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान का आधार स्तंभ है। चर्चा में बताया गया कि जीएसटी में पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन से व्यापारियों व उद्योगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, साथ ही स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जीएसटी सुधारों को “नेक्स्ट जेन रिफॉर्म” का स्वरूप देकर सरकार व्यापार जगत के लिए एक नई सहूलियत और विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

भाजपा नेताओं ने इसे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों और प्रतिनिधियों ने भी इसे स्वागतयोग्य पहल मानते हुए कहा कि यह कदम छोटे से बड़े सभी व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

अंत में, यह कार्यशाला केवल आर्थिक विमर्श तक सीमित नहीं रही बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक सामूहिक संकल्प का प्रतीक बन गई।


Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक