भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, जिसके शुरू होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के ऑनलाइन सीधा प्रसारण करने का अधिकार JioStar के पास है, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि उन्होंने अपने इस करार को बीच में ही खत्म कर दिया है। ऐसे में आईसीसी ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म की तलाश को भी शुरू कर दिया है। वहीं अब इन सभी रिपोर्ट्स को आईसीसी ने अपनी तरफ से जारी किए गए बयान में साफतौर पर खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने साफ किया की भारतीय फैंस मैचों को ऑनलाइन जियोस्टार पर देखना जारी रखेंगे।
फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में जियोस्टार पर जारी रहेगा टी20 वर्ल्ड कप का ऑनलाइन प्रसारण
