लि: मयूरी श्यामल महेता
(1) सूर्य का है वार रविवार, तो इस दिन किये गये टोटके दिलाये आपको मान-सम्मान,
इस दिन दें अर्घ्य सूर्य को और करें गेहूँ और गुड़ का दान।
रविवार को पहनें कपड़े लाल,
तो बरसेगी भास्कर की कृपा बेमिसाल॥
(2) सोमवार है चंद्रमा को अर्पण,
इस दिन किये गये उपाय लाते हैं मन में शांति और धन।
इस दिन कीजिए कच्चे दूध व जल से महादेव का अभिषेक,
बदल जायेगी आपकी किस्मत और सारे ग्रह देंगे फल नेक॥
(3) मंगलवार का वार है हनुमानजी को समर्पण,
इस दिन किये गये प्रयोग से, होता है कर्ज़ से जुड़ी समस्याओं का तर्पण।
इस दिन कीजिए अंजनीसुत की अपार भक्ति,
मिलेगा आपको अत्यधिक साहस, बल और शक्ति॥
(4) बुधवार का वार है गणेशजी को मनाने के लिये खास,
इस दिन किये उपाय से, होता है सारे विघ्नों का नाश।
बुधवार को गणेशजी की पूजा में करें दुर्वा अर्पण,
गजानन की कृपा से, बरसेगा अपार धन॥
(5) गुरुवार का वार है, श्री हरि विष्णु को समर्पित,
इस दिन कीजिए केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित।
गुरुवार को करिये पीली पूजन सामग्री से, श्री हरि की पूजा और भक्ति,
सोया हुआ भाग्य खुल जायेगा, होगी दुर्भाग्य से मुक्ति॥
(6) शुक्रवार है माता लक्ष्मी के लिये अति खास,
इस दिन किये गये उपाय से होगा, दरिद्रता का नाश।
शुक्रवार को करें माता लक्ष्मी वंदना और चढ़ाइए इन्हें मीठे भोग,
लक्ष्मी आगमन के बढ़ जायेंगे शुभ संयोग॥
(7) शनिवार पर है सूर्य पुत्र शनिदेव का वास,
इस दिन किये उपाय से होता है, राहु-शनि सम्बन्धित ग्रह पीड़ा का नाश।
इस दिन करिये पीपल वृक्ष की जड़ में जल अर्पण,
पितृ होंगे प्रसन्न, हटा देंगे आपके भाग्य से सारी अड़चन॥
