सरकार ने दी भीषण गर्मी से बच्चों को राहत

From 20 april summer vaccation

बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 17 अप्रैल 2026। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि तेज गर्मी के बीच विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान मौसम में बच्चों की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से तय अवकाश को अग्रिम रूप से लागू करने का फैसला लिया गया है, जिससे बच्चे लू और अत्यधिक तापमान के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक निर्धारित था, जिसे संशोधित कर अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक कर दिया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा।

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक