राजस्व समस्याओं के समाधान हेतु 7 अप्रैल से शुरू होगा “राजस्व पखवाड़ा” – गांव-गांव में लगाए जाएंगे शिविर

निखिल वखारिया


गरियाबंद, 01 अप्रैल 2025।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आम नागरिकों की राजस्व से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक विशेष अभियान “राजस्व पखवाड़ा” चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में संपन्न होगा। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीणों को अपने ही गांव में आवश्यक दस्तावेजों और समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह अभियान 7 अप्रैल से शुरू होकर अप्रैल, मई और जून माह में तीन चरणों में संचालित किया जाएगा:

  • प्रथम चरण: 7 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक
  • द्वितीय चरण: 13 मई से 27 मई 2025 तक
  • तृतीय चरण: 16 जून से 30 जून 2025 तक

राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत किए जाएंगे कार्य:

राजस्व पखवाड़ा के दौरान निम्न राजस्व मामलों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा:

  • भूमि विवादों का निपटारा
  • नामांतरण की कार्रवाई
  • सीमांकन एवं बंटवारा
  • ऋण पुस्तिका का वितरण
  • भू-अधिकार पत्र जारी करना
  • जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र बनाना
  • अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीमें निर्धारित तिथियों पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर शिविर लगाएंगी। यह शिविर सुबह से शाम तक चलेंगे, जहां संबंधित ग्राम पंचायतों और आश्रित ग्रामों के लोग अपनी समस्याएं लेकर उपस्थित हो सकेंगे।

अप्रैल माह के लिए शिविरों का शेड्यूल इस प्रकार है:

गरियाबंद तहसील

  • 07 अप्रैल: बारूका (बारूका एवं मालगांव हल्का), दांतबायकला (दांतबायकला एवं लोहारी हल्का)
  • 08 अप्रैल: पारागांव (सढ़ौली, पारागांव एवं गरियाबंद हल्का), मरौदा (मरौदा हल्का)
  • 09 अप्रैल: जोबा (गुजरा एवं जोबा हल्का), सड़क परसुली (सड़क परसुली एवं मैनपुर 2 हल्का), आमदी द (खरता, आमदी द एवं दर्रीपारा हल्का)

राजिम तहसील

  • 07 अप्रैल: बरभाठा
  • 08 अप्रैल: बसीन
  • 09 अप्रैल: पोखरा

फिंगेश्वर तहसील

  • 07 अप्रैल: पसौद
  • 08 अप्रैल: पाली
  • 09 अप्रैल: भसेरा

छुरा तहसील

  • 07 अप्रैल: अकलवारा एवं कुटेना
  • 08 अप्रैल: अमेठी एवं अतरमरा
  • 09 अप्रैल: साजापाली एवं घटकर्रा

मैनपुर तहसील

  • 07 अप्रैल: दबनई
  • 08 अप्रैल: गोपालपुर
  • 09 अप्रैल: देहारगुड़ा

अमलीपदर तहसील

  • 07 अप्रैल: तेतलखुंटी एवं मुड़गेलमाल
  • 08 अप्रैल: धरनीढोडा एवं सरगीगुड़ा
  • 09 अप्रैल: खोखमा एवं चिखली

देवभोग तहसील

  • 07 अप्रैल: सीनापाली
  • 08 अप्रैल: बरकानी
  • 09 अप्रैल: सुकलीभाठा पु.

प्रशासन की अपील:

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। राजस्व संबंधी कोई भी लंबित समस्या या दस्तावेज़ अगर अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, तो निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी ग्राम पंचायत के शिविर में पहुँचें और त्वरित समाधान प्राप्त करें।

यह अभियान शासन की “गांव की सरकार, गांव के द्वार” नीति को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का समाधान सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्रदान करेगा।


(बिहान न्यूज़24×7 खबर हमारी,भरोसा आपका)

Leave a Reply