देशभक्ति की बारिश में भींग उठा गरियाबंद: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा”

निखिल वखारिया

बारिश भी नहीं रोक सकी देशभक्ति का जोश, तिरंगे के साथ निकली ऐतिहासिक यात्रा

गरियाबंद | शुक्रवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मूसलाधार बारिश के बावजूद सैकड़ों देशभक्त नागरिक हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारों के साथ सड़कों पर उतर आए। यह यात्रा गायत्री मंदिर से आरंभ होकर सरस्वती शिशु मंदिर तक विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई।


भारत की संप्रभुता के लिए जनसैलाब की गूंज

यात्रा के दौरान जनसमूह ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बस स्टैंड, तिरंगा चौक, सुभाष चौक और बाजार मार्ग जैसे प्रमुख स्थान इस ऐतिहासिक यात्रा के गवाह बने।


राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व का एकजुट संदेश

जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि “पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का प्रतीक है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और अब कोई भी आतंकी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, “सेना ने आतंकवादियों को खत्म कर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।”


राष्ट्रीय स्वाभिमान और प्रेरणा की मिसाल: ऑपरेशन सिंदूर

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, संप्रभुता और सैन्य शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह दुनिया को दिखाता है कि भारत आतंकवाद को जड़ से मिटाने की क्षमता रखता है।

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की सीख देता रहेगा और याद दिलाता रहेगा कि भारत की अखंडता से कोई समझौता नहीं हो सकता।


प्रमुख नेता और नगरवासी बने गवाह

इस अवसर पर नगर के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:
सुमित पारख, बलदेव सिंह हुंदल, मिलेश्वरी साहू, रिखीराम यादव, गफ्फू मेमन, आसिफ मेमन, सुरेंद्र सोनटेके, चंद्रशेखर साहू, अनूप भोसले, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, टीकम साहू, लालिमा ठाकुर, शिवांगी चर्तुवेदी, सूरज सिन्हा, हेमंत सिन्हा, रिकेश साहू, भोजलाल सिन्हा, भगवानों बेहरा, संदीप पाण्डेय, बिंदु सिन्हा, तनु साहू, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, विकास रोहरा, खेम सिंह बघेल, प्रकाश सोनी, नूतन देवांगन, अज्जू दासवानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *