नारायणपुर में बड़ा सरेंडर: 12 नक्सलियों ने हथियार डाले, 18 लाख का इनामी नक्सली भी शामिल
नारायणपुर : सुरक्षा बलों के ताबड़तोड़ प्रहार से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है. नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस के समक्ष 5 महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि मार्च 26 के अल्टीमेटम के बाद से नक्सलियों में खौफ है।…
