निखिल वखारिया।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अजय रोहरा ने कहा कि “डॉ. रमन सिंह जनसेवा, सरलता और सौम्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी और गरीबों, किसानों तथा आमजन के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।”
रोहरा ने आगे कहा कि “ईश्वर से प्रार्थना है कि वे डॉ. साहब को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे प्रदेश और देश की सेवा यूं ही करते रहें।”
डॉ. रमन सिंह के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी। पूरे प्रदेश में आज उनका जन्मदिन “सेवा और समर्पण के प्रतीक नेता” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
