निखिल वखारिया।
धमतरी विश्राम गृह में सौजन्य भेंट कर दी बधाई, संगठन को मजबूत करने में रोहरा के योगदान की सराहना
गरियाबंद, 30 अप्रैल 2025।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी नगर निगम अध्यक्ष श्री जगदीश रामू रोहरा के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ नेता अजय रोहरा ने धमतरी स्थित विश्राम गृह पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित कीं। इस सौजन्य भेंट के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं भाजपा आईटी सेल के संयोजक सागर मयाणी भी उपस्थित रहे।

जन्मदिन के इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्री रोहरा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा संगठनात्मक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। अजय रोहरा ने कहा कि “जगदीश रामू रोहरा जी का कार्यक्षेत्र केवल संगठन तक सीमित नहीं है, वे समाज सेवा के विभिन्न आयामों में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सदैव कार्यकर्ताओं को दिशा देने का काम किया है और पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि श्री रोहरा के नेतृत्व में भाजपा संगठन छत्तीसगढ़ में निरंतर सशक्त हुआ है, वहीं धमतरी नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, विकास एवं जनसरोकारों को प्राथमिकता मिली है। उनके कुशल नेतृत्व में धमतरी नगरीय क्षेत्र ने कई विकास कार्यों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।
इस दौरान श्री जगदीश रामू रोहरा ने सभी आगंतुकों और शुभेच्छुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी और जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं सदैव भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं और जनसेवा के लिए समर्पित रहूंगा।” उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और जनता के बीच सकारात्मक संवाद कायम करने पर बल दिया।
(बिहान न्यूज़24×7 खबरें हमारी,भरोसा आपका)