Gold Price Today: देश में सोने की कीमत और नीचे आई है। राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 122160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 980 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1160 रुपये सस्ता हुआ है। एनालिस्ट्स का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की वेट एंड वॉच नीति के कारण सेफ एसेट माने जाने वाले सोने की डिमांड कमजोर पड़ी है। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं…
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 111990 | 122160 |
| मुंबई | 111840 | 122010 |
| अहमदाबाद | 111890 | 122060 |
| चेन्नई | 111840 | 122010 |
| कोलकाता | 111840 | 122010 |
| हैदराबाद | 111840 | 122010 |
| जयपुर | 111990 | 122160 |
| भोपाल | 111890 | 122060 |
| लखनऊ | 111990 | 122160 |
| चंडीगढ़ | 111990 | 122160 |
वैश्विक स्तर पर, सोने का हाजिर भाव 3,996.93 डॉलर प्रति औंस हो गया है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है।
चांदी की कीमत
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। 10 नवंबर को चांदी 152400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.48 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
