पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मोदी

इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलंकृत किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सक्रिय कूटनीति के कारण भारत का मान-सम्मान विश्व मंच पर लगातार बढ़ रहा है। इथियोपिया द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-अफ्रीका संबंधों को और सुदृढ़ करेगा तथा आपसी सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सम्मान से देश के प्रत्येक नागरिक को गर्व की अनुभूति होगी और भारत की वैश्विक भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक