Crime News: रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, जहर देने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा स्थित खरोरा थाना क्षेत्र में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना 9 अगस्त की है, जब बलौदाबाजार निवासी 55 वर्षीय बिंद बाई चतुर्वेदी राखी बांधने अपने भाई के गांव पचरी आई थीं। उनके साथ 30 वर्षीय बेटी उषा मनहरे और बेटा भी मौजूद थे।…
