WWE के दिग्गज हल्क होगन का हुआ निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WWE के दिग्गज रेसलर टेरी बोलिया, जिन्हें हल्क होगन के नाम भी जाना जाता है। उनका 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कार्डिक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है। गुरुवार की सुबह उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई थी। इसके बाद उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई। लेकिन फिर भी कुश्ती के इस दिग्गज को बचाया नहीं जा सका। होगन को स्ट्रेचर पर उनके घर से पास के एक अस्पताल ले जाया गया था।

कुश्ती में बनाई अलग पहचान

हल्क होगन 1980 और 1990 के दशक में अपनी कुश्ती और व्यक्तित्व की वजह से घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गए थे। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में जन्में हल्क पेशेवर कुश्ती के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक थे। उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में दो बार शामिल किया गया, एक बार 2005 में एकल प्रतिभागी के रूप में और फिर 2020 में NWO के सदस्य के रूप में।

WWE ने हल्क के निधन पर व्यक्त किया दुख

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) को यह जानकर दुख हुआ है कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप संस्कृति की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की। WWE होगन के परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।

1996 में हल्क होगन ने खुद को एक नया आयाम दिया, जब उन्होंने NWO (न्यू वर्ल्ड ऑर्डर) का गठन किया। उनके इस कदम पर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। इसने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग (WCW) के लिए लोकप्रियता के एक नए युग की शुरुआत की। 2015 में उनकी एक रिकॉर्डिंग लीक हो गई थी, जिसमें नस्लीय टिपप्णी थी। इसके बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम से अस्थायी रूप से हटा दिया गया, लेकिन फिर कानूनी लड़ाई के बाद वह वापस आ गए थे। अपने शुरुआती दौर में वे पांच बार WWF चैंपियन रहे। वह 1474 दिनों तक चैंपियन रहे। यह रेसलमेनिया इतिहास में सबसे लंबा है।

Leave a Reply