उमेश सिन्हा।
राजपुर संवाददाता — बिहान न्यूज़ 24×7
राजपुर, छत्तीसगढ़ — केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अंबिकापुर यात्रा की तैयारी के मद्देनजर सामरी विधानसभा स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राजपुर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की, जिसमें सामरी विधायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भाग ले चुके वीर सैनिकों के सम्मान एवं दीर्घायु की कामना हेतु यज्ञ, हवन और पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने हेतु मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा और वक्फ संशोधन जागरण अभियान चलाने का भी ऐलान किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा, “देश में आज राष्ट्रवाद का ज्वार चरम पर है। ऐसे समय में हमें एकजुट होकर सैनिकों के सम्मान में जनभागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।”
कार्यक्रमों की सुचारू रूप से रूपरेखा तय करने के लिए विधानसभा व मंडल प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई:
विधानसभा प्रभारी: संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल
मंडल प्रभारी:
राजपुर: विनय भगत, यदुवंशी यादव, धरम सिंह बरियों, आकाश अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल
शंकरगढ़: राजेश अग्रवाल, चिंतामणि भगत, विवेक जायसवाल
कुसमी: हीरामणि निकुंज, आनंद जायसवाल, बसंती भगत
चांदो: अशोक सोनी, शिवशंकर गुप्ता
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता: गौरीशंकर अग्रवाल, अनिल तिवारी, अनिल दुबे, मनोज बंसल, रवि मरावी, उदय यादव, अंजु भगत, संतोष तिवारी, शिवशंकर शुक्ला, शशि टोप्पो, नीरज शर्मा, बबलू यादव, दीपक अग्रवाल सहित सामरी विधानसभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)